कैलाश मानसरोवर यात्रा के दौरान पूर्व मंत्री मेनका गांधी घायल, भारत लाया गया
पिथौरागढ़: केंद्रीय मंत्री रह चुकीं और बीजेपी नेता मीनाक्षी लेखी कैलाश मानसरोवर यात्रा के दौरान घायल हो गईं। यात्रा के दूसरे दल के साथ लिपुलेख दर्रे के रास्ते यात्रा पर निकली मीनाक्षी लेखी तिब्बत क्षेत्र के दर्शन में घोड़े से गिर पड़ीं। दर्शन वही जगह है जहां से कैलाश पर्वत की परिक्रमा शुरू होती है।
पिथौरागढ़ ज़िले के अधिकारियों के मुताबिक, गिरने के बाद उन्हें तत्काल चिकित्सा सहायता दी गई और चीनी अधिकारियों ने उन्हें भारत को सुरक्षित रूप से सौंपा। इसके बाद भारत-तिब्बत सीमा पुलिस (ITBP) की टीम ने उन्हें उत्तराखंड के पिथौरागढ़ ज़िले में स्थित गुंजी कैंप में लाकर भर्ती किया।
जिलाधिकारी सूचना अधिकारी संतोष चंद ने बताया, “घटना के बाद उन्हें चीनी अधिकारियों द्वारा लिपुलेख दर्रे पर भारतीय अधिकारियों को सौंपा गया, जिसके बाद ITBP ने उन्हें गुंजी कैंप पहुंचाया।”
धारचूला के उपजिलाधिकारी जितेंद्र वर्मा ने जानकारी दी कि “इस वक्त लेखी जी गुंजी कैंप में ITBP डॉक्टरों की निगरानी में हैं। वहां रहने और इलाज की पर्याप्त व्यवस्था है। मौसम अनुकूल रहा तो शुक्रवार सुबह उन्हें उच्च स्तरीय चिकित्सा सुविधा के लिए एयरलिफ्ट किया जाएगा।”
गौरतलब है कि कैलाश मानसरोवर यात्रा हिंदू धर्म की सबसे पवित्र और कठिन यात्राओं में से एक मानी जाती है, जिसे हर साल विदेश मंत्रालय द्वारा कुमाऊं मंडल विकास निगम और अन्य एजेंसियों के सहयोग से आयोजित किया जाता है।