देहरादून में कोरोना और डेंगू का खतरा बरकरार, एक कोरोना मरीज व डेंगू के चार नए केस मिले

Uttarakhand Magazine Team
Uttarakhand Magazine Team
The Uttarakhand Magazine team is a dedicated group of writers, journalists, and digital storytellers united by a shared passion for the land of the Himalayas. Based...
3 Min Read

देहरादून में एक बार फिर कोरोना वायरस और डेंगू दोनों ने दस्तक दी है। सोमवार को जिले में कोरोना संक्रमण का एक नया मामला सामने आया है, जबकि डेंगू के भी चार नए मरीजों की पुष्टि हुई है।

मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. मनोज कुमार शर्मा के अनुसार, कोरोना से संक्रमित पाई गई 45 वर्षीय महिला को गंभीर लक्षण नहीं हैं और वह डॉक्टरों की सलाह पर होम आइसोलेशन में इलाज करवा रही है। जिले में अब तक कुल 35 कोरोना मरीज मिल चुके हैं, जिनमें से 27 देहरादून, एक हरिद्वार से और सात अन्य राज्य से बाहर चले गए हैं। वर्तमान में जिले में छह सक्रिय कोरोना मरीज हैं, जो सभी होम आइसोलेशन में हैं।

डेंगू के केस भी बढ़ रहे

सोमवार को डेंगू के चार नए मामले सामने आए, जिनमें से तीन मरीज देहरादून और एक उत्तर प्रदेश के बिजनौर जिले का निवासी है। जिले में डेंगू का खतरा लगातार बना हुआ है और स्वास्थ्य विभाग इसको लेकर लगातार सर्वे और फॉगिंग अभियान चला रहा है।

अब तक जिले में डेंगू की जांच के लिए कुल 6161 सैंपल लिए जा चुके हैं, जिनमें से 88 लोग संक्रमित पाए गए। इनमें से 52 मरीज देहरादून जिले से और बाकी अन्य जिलों या राज्यों से संबंधित हैं। सोमवार को भी 104 नए सैंपल जांच के लिए भेजे गए हैं।

आशा वॉलंटियर्स की मेहनत जारी

आशा और डेंगू वॉलंटियर्स की टीमें लगातार सर्वे कर रही हैं। सोमवार को 14,688 घरों का सर्वे किया गया, जिसमें 56 घरों में डेंगू के लार्वा मिले। इसके अलावा 84,064 कंटेनरों की जांच में 70 कंटेनरों में लार्वा पाए गए, जिन्हें मौके पर ही नष्ट कर दिया गया। अब तक कुल 6,49,646 घरों और 41,09,135 कंटेनरों की जांच की जा चुकी है, जिनमें क्रमशः 2055 घरों और 2545 कंटेनरों में डेंगू लार्वा पाया गया है।

See also  उत्तराखंड में कोविड-19 को लेकर तैयारियां तेज, स्वास्थ्य सचिव ने की उच्च स्तरीय समीक्षा बैठक

स्वास्थ्य विभाग की अपील

मुख्य चिकित्साधिकारी ने जनता से अपील की है कि डेंगू की रोकथाम के लिए घरों और आसपास पानी जमा न होने दें। कूलर, फूलदान, टायर, टंकी आदि की नियमित सफाई करें। साथ ही बुखार, बदन दर्द, सिर दर्द जैसे लक्षणों को हल्के में न लें और तुरंत जांच करवाएं। कोरोना और डेंगू दोनों से बचने के लिए सतर्क रहना बेहद जरूरी है।

Share This Article
The Uttarakhand Magazine team is a dedicated group of writers, journalists, and digital storytellers united by a shared passion for the land of the Himalayas. Based in Uttarakhand, the team covers everything that defines the spirit of the state — from its rich culture, traditions, and tourism to its people, environment, and development stories.
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

A 5-Day Journey to Kedarnath: From Faith to the Heart of the Himalayas “Why Uttarakhand Should Be Your Next Travel Destination” Panch Prayag Panch Badri History of Gangotri Temple