Uttarakhand Weather Update: देहरादून समेत पहाड़ी जिलों में आज भी मौसम रहेगा बदला, तेज बारिश और आंधी को लेकर येलो अलर्ट जारी

Uttarakhand Weather Update: उत्तराखंड के पर्वतीय इलाकों में मौसम का मिजाज अभी भी बदला हुआ है। मौसम विभाग ने देहरादून, उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली, बागेश्वर, पिथौरागढ़ और नैनीताल जिलों के कुछ हिस्सों में तेज बारिश और आंधी को लेकर येलो अलर्ट जारी किया है।

⚠️ 40-50 किमी प्रतिघंटा की रफ्तार से चल सकती हैं हवाएं

मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार, इन जिलों में कई स्थानों पर गर्जन के साथ 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की संभावना है। वहीं, अन्य जिलों के कुछ क्षेत्रों में हल्की बारिश के आसार जताए गए हैं।

🌤️ सोमवार से मौसम में होगा सुधार, फिर सताएगी गर्मी

मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि 12 मई से राज्यभर में मौसम साफ होना शुरू हो जाएगा। मैदानों में धूप निकलने के साथ ही तापमान में तेज़ी से वृद्धि होगी, जिससे गर्मी के तीखे तेवर लोगों को परेशान कर सकते हैं।

मसूरी में एक सप्ताह से जारी रुक-रुक कर बारिश, पर्यटन पर असर

मसूरी में बीते एक सप्ताह से रुक-रुककर बारिश हो रही है, जिससे स्थानीय लोगों और पर्यटकों को खासी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। स्कूली बच्चों की पढ़ाई बाधित हो रही है और तापमान गिरकर न्यूनतम 17 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया है।

बारिश के चलते शहर की सड़कों पर कीचड़ जमा हो गया है और प्रमुख पर्यटन स्थलों पर सामान्य से कम भीड़ देखी जा रही है। कुछ पर्यटक खराब मौसम को देखते हुए अपनी यात्रा बीच में ही समाप्त कर लौटने लगे हैं।