हरिद्वार में दर्दनाक वारदात: ई-रिक्शा चालक ने पत्नी की हत्या कर की आत्महत्या, निसंतानता बना कारण

Uttarakhand Magazine Team
Uttarakhand Magazine Team
The Uttarakhand Magazine team is a dedicated group of writers, journalists, and digital storytellers united by a shared passion for the land of the Himalayas. Based...
2 Min Read

हरिद्वार के कनखल क्षेत्र स्थित जमालपुर कलां की वसंत कुंज कॉलोनी में मंगलवार सुबह एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई। एक ई-रिक्शा चालक ने घरेलू विवाद के चलते अपनी पत्नी की बेरहमी से हत्या कर दी और बाद में खुद फांसी लगाकर जान दे दी।

पुलिस के अनुसार, मृतक की पहचान ऋषि कुमार के रूप में हुई है, जो अपनी पत्नी वर्षा के साथ कॉलोनी में रहता था। पड़ोसियों ने सुबह घर की छत पर कपड़े सुखाने के लिए लगाए गए एंगल से ऋषि कुमार का शव लटका देखा तो इलाके में हड़कंप मच गया। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और पड़ोसी की छत के रास्ते घर के अंदर दाखिल हुई।

घर के प्रथम तल पर एक कमरे में वर्षा का खून से लथपथ शव बेड पर पड़ा मिला। उसके सिर पर लोहे की सरिया और डंडे से किए गए कई गंभीर वारों के निशान पाए गए। पास में ही खून से सनी सरिया और डंडा भी बरामद किया गया।

पुलिस की प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि ऋषि कुमार ने पहले पत्नी की हत्या की और फिर खुद फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटनास्थल से किसी तरह का सुसाइड नोट नहीं मिला है।

सीओ सिटी शिशुपाल सिंह नेगी ने बताया कि पड़ोसियों से पूछताछ में यह जानकारी मिली है कि पति-पत्नी के बीच लंबे समय से संतान न होने को लेकर विवाद चल रहा था और अक्सर कहासुनी होती थी।

फिलहाल पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की गहन जांच की जा रही है।

See also  उत्तराखंड मौसम अपडेट: अगले तीन दिनों में दस्तक दे सकता है मानसून, नैनीताल और बागेश्वर में भारी बारिश का अलर्ट
Share This Article
The Uttarakhand Magazine team is a dedicated group of writers, journalists, and digital storytellers united by a shared passion for the land of the Himalayas. Based in Uttarakhand, the team covers everything that defines the spirit of the state — from its rich culture, traditions, and tourism to its people, environment, and development stories.
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

A 5-Day Journey to Kedarnath: From Faith to the Heart of the Himalayas “Why Uttarakhand Should Be Your Next Travel Destination” Panch Prayag Panch Badri History of Gangotri Temple