Uttarkashi Helicopter Crash: उत्तरकाशी में हेलिकॉप्टर दुर्घटना: पायलट समेत 6 लोगों की दर्दनाक मौत

Uttarakhand Magazine Team
Uttarakhand Magazine Team
The Uttarakhand Magazine team is a dedicated group of writers, journalists, and digital storytellers united by a shared passion for the land of the Himalayas. Based...
2 Min Read

Uttarkashi helicopter crash: उत्तराखंड के उत्तरकाशी जिले में गुरुवार सुबह एक दर्दनाक हेलीकॉप्टर दुर्घटना हो गई। गंगोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग पर गंगनानी के पास सुबह करीब 8:45 बजे यह हादसा हुआ। हेलीकॉप्टर एयरोट्रांस कंपनी का था, जो सहस्त्रधारा हेलीपैड से हर्षिल के लिए रवाना हुआ था।

हेलीकॉप्टर में पायलट समेत कुल 7 लोग सवार थे। 6 यात्रियों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक घायल को गंभीर अवस्था में AIIMS ऋषिकेश रेफर किया गया है।

मृतकों की सूची:

  1. काला सोनी (61 वर्ष, मुंबई)
  2. विजया रेड्डी (57 वर्ष, मुंबई)
  3. रुचि अग्रवाल (56 वर्ष, मुंबई)
  4. राधा अग्रवाल (79 वर्ष, उत्तर प्रदेश)
  5. वेदवती कुमारी (48 वर्ष, आंध्र प्रदेश)
  6. रॉबिन सिंह (60 वर्ष, गुजरात) – पायलट

घायल यात्री:

मस्तू भास्कर (51 वर्ष, आंध्र प्रदेश)

रेस्क्यू ऑपरेशन:

दुर्घटना की सूचना मिलते ही पुलिस, एसडीआरएफ, फायर ब्रिगेड, मेडिकल टीम, और आपदा प्रबंधन की QRT टीम मौके पर पहुंची और राहत-बचाव कार्य शुरू किया गया।

मुख्यमंत्री का बयान:

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने हादसे पर गहरा दुख जताया। उन्होंने दिवंगत आत्माओं की शांति और परिजनों को संबल प्रदान करने की प्रार्थना की। साथ ही प्रशासन को घायलों की हर संभव सहायता और हादसे की जांच के निर्देश दिए हैं।

मौसम और यात्रा पर असर:

चारधाम यात्रा के बीच हो रहे इन हादसों के चलते चिंता बढ़ी है। मौसम विभाग ने उत्तरकाशी, चमोली, रुद्रप्रयाग, देहरादून सहित कई जिलों में बारिश, तेज हवाओं और बिजली चमकने की चेतावनी दी है।

See also  Uttarakhand Cloudburst: उत्तराखंड में बादल फटने से तबाही: चार जिलों में भारी नुकसान, तीन की मौत, कई लापता

बदरीनाथ में भी इमरजेंसी लैंडिंग:

5 मई को बदरीनाथ से देहरादून जा रहे हेलीकॉप्टर को भी खराब मौसम के चलते गोपेश्वर के खेल मैदान में इमरजेंसी लैंडिंग करनी पड़ी। हालांकि बाद में मौसम सामान्य होने पर हेलीकॉप्टर अपनी यात्रा पर रवाना हो गया।

Share This Article
The Uttarakhand Magazine team is a dedicated group of writers, journalists, and digital storytellers united by a shared passion for the land of the Himalayas. Based in Uttarakhand, the team covers everything that defines the spirit of the state — from its rich culture, traditions, and tourism to its people, environment, and development stories.
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

A 5-Day Journey to Kedarnath: From Faith to the Heart of the Himalayas “Why Uttarakhand Should Be Your Next Travel Destination” Panch Prayag Panch Badri History of Gangotri Temple