उत्तराखंड के 250 किमी भूभाग में जमा हो रही भूकंपीय ऊर्जा, वैज्ञानिकों की चेतावनी – आ सकता है विनाशकारी भूकंप

Uttarakhand Magazine Team
Uttarakhand Magazine Team
The Uttarakhand Magazine team is a dedicated group of writers, journalists, and digital storytellers united by a shared passion for the land of the Himalayas. Based...
3 Min Read

उत्तराखंड के पर्वतीय क्षेत्र में भूकंप का खतरा तेजी से बढ़ रहा है। वैज्ञानिकों ने चेताया है कि राज्य के लगभग 250 किलोमीटर लंबे भूभाग में धरती की सतह सिकुड़ रही है, जिससे भूकंपीय ऊर्जा भूगर्भ में लगातार एकत्र हो रही है। यह स्थिति भविष्य में 7 से 8 रिक्टर स्केल तक का विनाशकारी भूकंप पैदा कर सकती है।

यह खुलासा वाडिया हिमालय भूविज्ञान संस्थान में आयोजित कार्यशाला “Understanding Himalayan Earthquakes” के दौरान हुआ। संस्थान के निदेशक डा. विनीत गहलोत के अनुसार, सामान्यतः हिमालय उत्तर से दक्षिण की ओर हर साल लगभग 40 मिमी की गति से खिसकता है, लेकिन उत्तराखंड के टनकपुर से देहरादून तक यह गति घटकर 14 से 20 मिमी प्रति वर्ष रह गई है। इस अंतर से संकेत मिलता है कि यह क्षेत्र भूगर्भीय दबाव में है और सिकुड़न की स्थिति में है।

लॉकिंग जोन में बदल रहा है भूभाग

वरिष्ठ भूविज्ञानी डा. आरजे पेरुमल के अनुसार, मुनस्यारी से देहरादून के मोहंड तक फैला 80 किमी क्षेत्र सालाना औसतन 20 मिमी की दर से खिसक रहा है। इस क्षेत्र के नीचे चार बड़े फाल्ट जोन स्थित हैं, जो 10 से 15 किमी गहराई में 70 से 80 डिग्री तक की ढाल पर मौजूद हैं। ये ढालदार संरचनाएं ‘लॉकिंग जोन’ का निर्माण कर रही हैं, यानी यहां भूगर्भीय ऊर्जा संचित हो रही है लेकिन बाहर नहीं निकल पा रही।

कुछ स्थानों पर फाल्ट की ढाल 40 से 45 डिग्री है, जहां गति सामान्य 40 मिमी के करीब है। इससे यह अनुमान लगाया गया कि ढाल की तीव्रता भी गति को प्रभावित करती है — अधिक ढाल वाले स्थानों पर धरती की गति धीमी हो जाती है, जिससे दबाव और अधिक बनता है।

See also  गुरुग्राम का युवक बना फर्जी एमडी, ₹3.20 करोड़ की साइबर ठगी में उत्तराखंड STF ने किया गिरफ्तार

नेपाल जैसी स्थिति की पुनरावृत्ति संभव

विज्ञानियों ने चेताया कि यह स्थिति नेपाल में आए विनाशकारी भूकंपों जैसी है। नेपाल में वर्ष 1934 में 8 रिक्टर स्केल और 2015 में 7.8 रिक्टर स्केल का भूकंप आया था, जहां भूगर्भीय गति 21 मिमी रिकॉर्ड की गई थी। उत्तराखंड में भी भूगर्भीय दबाव पिछले कई दशकों से लगातार जमा हो रहा है।

ऐतिहासिक भूकंपों से मिलते हैं संकेत

इतिहास गवाह है कि उत्तराखंड के कुमाऊं क्षेत्र में रामनगर के पास वर्ष 1334 और 1505 में 7-8 रिक्टर स्केल के भूकंप आ चुके हैं। वहीं गढ़वाल में 1803 में 7.8 रिक्टर स्केल का एक बड़ा भूकंप रिकॉर्ड किया गया। इसके बाद से अब तक इस क्षेत्र में कोई विशाल भूकंप नहीं आया है, जबकि भूगर्भीय तनाव लगातार बना हुआ है।उत्तराखंड के पर्वतीय क्षेत्र में भूगर्भीय बदलाव बेहद संवेदनशील स्तर पर पहुंच चुके हैं। वैज्ञानिकों की मानें तो किसी भी समय एक बड़ा भूकंप आ सकता है। इस चेतावनी को गंभीरता से लेने की आवश्यकता है। निर्माण कार्यों, आपदा प्रबंधन और जन-जागरूकता के स्तर पर ठोस कदम उठाने का यह उचित समय है।

Share This Article
The Uttarakhand Magazine team is a dedicated group of writers, journalists, and digital storytellers united by a shared passion for the land of the Himalayas. Based in Uttarakhand, the team covers everything that defines the spirit of the state — from its rich culture, traditions, and tourism to its people, environment, and development stories.
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

A 5-Day Journey to Kedarnath: From Faith to the Heart of the Himalayas “Why Uttarakhand Should Be Your Next Travel Destination” Panch Prayag Panch Badri History of Gangotri Temple